Welcome to Janta P.G. College
महाविद्यालय में प्रायोगिक विषय भूगोल, मनोविज्ञान पाठ्यक्रम / विषयों में प्रयोगात्मक समग्री एवं उपकरणों से पूर्ण सुसज्जित प्रयोगशालाएं है। प्रायोगिक विषयों का चयन करने वाले छात्रों द्वारा प्रयोगात्मक कार्य करते समय उपलब्ध उपकरणों / प्रयोग सामग्रियों की टूट-फूट एवं क्षति की पूरी जिम्मेदारी सम्बन्धित छात्र की होगी तथा ऐसी स्थिति में विभागाध्यक्ष द्वारा लगाया गया अर्थदण्ड छात्र/छात्राओं द्वारा अनिवार्य रूप से देय होगा
Sport
महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं के शरीर सौष्ठव के एवं खेलकूद में उनकी निपुणता तथा विकास हेतु क्रीड़ा-सम्बन्धी समस्त आन्तरिक एवं वाह्य क्रीड़ा सुविधाएं उपलब्ध है। महाविद्यालय के पास अपना क्रीड़ागन एवं व्यायामशाला है। खेलकूद सम्बन्धी सुविधा प्रदान करने के लिए महाविद्यालय द्वारा क्रीड़ा अधीक्षक नियुक्त हैं। जिनकी देख-रेख में इनडोर तथा आउटडोर खेलों एवं विविध प्रकार की व्यायाम सुविधाओं की प्राप्ति सम्भव है। क्रीड़ा-सम्बन्धी उपकरण / समग्री किसी भी खिलाड़ी छात्र को घर के लिए सुलभ न हो सकेगी। महाविद्यालय द्वारा स्तरीय प्रतियोगिताओं का भी प्रतिवर्ष आयोजन किया जाता है। खिलाड़ियो का चयन क्रीड़ा-अधीक्षक की देखरेख में किया जाता है।
Address
Website:
www.jpgcollege.org.in